पूर्णिया, फरवरी 4 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत डहुआबाड़ी पंचायत स्थित तालबाड़ी गांव के एक युवक की दुबई में बीते29 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को युवक का शव गांव पहुंचा। शव के गांव आते ही मातम छा गया। घटना पर दुःख प्रकट जताते हुए जिला परिषद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने बताया कि मृतक स्थानीय अब्दुल रकीब का 22 वर्षीय पुत्र अबु कलाम था। दुबई में काम के लिए जाने के क्रम में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भी पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर मृतक का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार मृतक अबु कलाम ल्गभग डेढ़ साल पहले दुबई गया था जहां वह डिलीवरी बॉय का काम करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह लगातार म...