बगहा, फरवरी 22 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत अंतर्गत पुरंदरपुर गांव (वार्ड संख्या 12) निवासी संतोष चौधरी (36) की दुबई में कार्य के दौरान गिरने से मौत हो गई। वे 3 नवंबर 2025 को रोजगार के लिए दुबई के शाहजहांपुर गये थे। परिजनों के अनुसार 19 नवंबर 2025 को कार्य करते समय ऊंचाई से गिरने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब एक माह बाद 16 दिसंबर 2025 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कानूनी प्रक्रिया और औपचारिकताओं के कारण उनका शव करीब दो माह बाद गांव लाया गया है। रविवार को शव गांव पहुंचा।पत्नी संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे एक पुत्र अनुज कुमार और तीन पुत्रियां हैं। सभी का बुरा हाल है।छोड़ गया हैं मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में उनकी शादी हुई थी। संतोष ही परिवार...