नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों के दुबई में फंसे होने की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया और सोमवार को झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया। आयोग ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री अगर सही पाई जाती है, तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला बनता है। इसके तहत एनएचआरसी ने राज्य के मुख्य सचिव और राज्य प्रवासी मजदूर नियंत्रण कक्ष के प्रमुख को नोटिस भेजते हुए दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने स्पष्ट किया कि उसने गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों से गए 14 प्रवासी मजदूरों के दुबई में फंसे होने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रांसमिशन लाइन कार्य से जुड़ी एक कंपनी ने इन मजदूरों को नौकरी पर रखा और भारत लौटने से रोकने के लिए उनके पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.