हजारीबाग, नवम्बर 23 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। दुबई में काम करने के दौरान घायल हुए विष्णुगढ़ के अलखरी खुर्द निवासी दशरथ महतो करीब ढ़ाई माह बाद अपने पैतृक घर लौट आए हैं। काम करने के दौरान उनके आंख में गंभीर चोट लगी थी। जिससे उन्हें देखने में परेशानी हो रही थी। इधर, उनके परिजन भी काफी चिंतित थे। बता कि दशरथ दुबई में शानक्सी कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग ग्रुप कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान कि बीते 6 सितंबर को उनकी आंख में गंभीर चोट लग गई थी। इसे लेकर उन्होंने दुबई से भारत सरकार तथा राज्य सरकार से मदद करने की गुहार लगाई थी। सरकार के प्रयास से कंपनी ने उनके बकाया मजदूरी का भुगतान कर इलाज में खर्च होने वाली राशि के भुगतान का आश्वासन देकर उन्हें भारत वापस भेज दिया। घर पहुंचने कर दशरथ महतो को चिकित्सकों ने आंख की गंभीर चोट को देखते हुए चेन्नई या कोलकाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.