बागेश्वर, जनवरी 28 -- खाड़ी देश दुबई में देवभूमि उत्तराखंड दुबई कौतिक सीजन-1 की टीम ने उत्तराखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया। इसमें उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों ने प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मिट्टी और संस्कृति की याद दिला दी। फूड फेस्टिवल में भट्ट की चुड़कानी, गहत की दाल, गडेरी वाली पहाड़ी झोली, पहाड़ी रायता, अल्मोड़ा की बाल मिठाई, तिल के लड्डू, बुरांश का जूस सहित अनेक पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे गए, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। उत्तराखंड के स्वाद ने दुबई में बसे लोगों को एक बार फिर अपने गांव-घर से जोड़ दिया। दुबई कौतिक के आयोजक बसंत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में करीब 300 उत्तराखंडी लोगो...