नई दिल्ली, मार्च 10 -- टीम इंडिया के लिए अगर किसी विदेशी स्टेडियम को दूसरा घर कहा जाए तो इसमें सबसे ऊपर नाम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम का आना चाहिए। टीम इंडिया के लिए ये स्टेडियम वाकई में अच्छा रहा है। खासकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो इस स्टेडियम को रोहित शर्मा अपने दिल के करीब रखेंगे। रोहित शर्मा ने यहां टीम इंडिया को दो खिताब दिलाए हैं, जिनमें एक चैंपियंस ट्रॉफी है और एक एशिया कप। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का एक भी मैच वे इस मैदान पर नहीं हारे हैं। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान दुबई में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं और सभी 10 मैचों में टीम को जीत मिली है। इस दौरान दो खिताब भी भारत ने जीते हैं, जिसमें एक एशिया कप शामिल है, जो 2018 में खेला गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। वहीं, अब न्यूजीलैंड को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.