नई दिल्ली, मार्च 27 -- दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान के घर पर बेटी का जन्म हुआ है। खबर है कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। खास बात है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'हिंद' रखने का फैसला किया है। इससे पहले शाही जोड़े के दो बेटे और एक बेटी भी हैं। हमदान साल 2008 से ही दुबई के क्राउन प्रिंस हैं। साथ ही वह संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हमदान ने बेटी का नाम 'हिंद' अपनी मां शेखा हिंद बिंत मक्तूम बिन जुमा अल मक्तूम के सम्मान में रखा है। शेख हमदान दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम और शेखा हिंद बिंत मक्तूम बिन जुमा अल मक्तूम के दूसरे बेटे हैं। शेख हमदान सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 17 मिलियन है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.