देहरादून, अप्रैल 24 -- गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीआरडी) राजपुर रोड के मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने दुबई एवं आबू धाबी का पांच दिवसीय अंतर राष्ट्रीय शैक्षणिक भर्मण किया। इस दौरान उन्होंने वहां के कई बड़े संस्थानों से मैनेजमेंट के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही टेक्नोलाजी के बारे में भी जाना। संस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने गुरुवार को वापस आने वाले छात्र दल का स्वागत करते हुए नवाचार और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में अपने विचार रखे। इस दौरान महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी,वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय और सरदार प्रबजी ओबेराय भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.