अमरोहा, जून 18 -- अमरोहा का आम दुनियाभर में अपने स्वाद और सुगंध के लिए प्रसिद्ध है। आम का सीजन शुरू होते ही विदेश से ओपन ऑर्डर मिलने लगे हैं। इस बार आम दुबई, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलयेशिया और रूस भी भेजा जाएगा। आम के आर्डर मिलने के बाद निर्यातक तैयारी में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह 25 टन आम की पहली खेप दुबई भेजी जाएगी। यह आम कंटेनर से समुद्र मार्ग के जरिए दुबई भेजा जाएगा। गौरतलब है कि जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आम के बाग हैं। गत वर्ष की तुलना में इस बार आम का अच्छा उत्पादन है। फसल की शुरुआत में ही आंधी-बारिश से आम के बौर पर कुछ असर पड़ा था, लेकिन इसके बाद मौसम ठीक रहा। पेड़ आमों से लदे हैं। अमरोहा में लंगड़ा, चौसा, दशहरी, आम्रपाली, हुस्नआरा, फजली, मल्लिका, नियादर मनोटा, रामकेला, गुलाब जामुन, बंबइया आम की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.