गिरडीह, जनवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार और डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में शुक्रवार को योगीटांड़ और बगोदर में सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। इसके तहत लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना पर भी जागरूक किया गया। बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। लोगों के बीच माला, गुलाब, रोड सेफ्टी हैंडबुक और पम्पलेट बांटे गए। इस दौरान शपथ दिलाकर यातायात नियमों को पालन करने की अपील की गई। हेलमेट पहनने के फायदे बताए गए। कहा गया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। सवारी करते समय दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होता है, क्योंकि दुर्घटना के समय चालक व साथ में पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगने का खतरा बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.