जमशेदपुर, जनवरी 8 -- " आज पूरी दुनिया में 40 सेकेंड में आत्महत्या की एक घटना हो रही है। भारत और झारखंड राज्य में भी आत्महत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई है। आत्महत्या को रोकने के लिए इमोशनल सपोर्ट जरूरी है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अति आवश्यक है।" 'जीवन' संस्था की संयुक्त निदेशक गुरप्रीत भाटिया ने एलबीएसएम कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा व्याख्यान श्रृंखला-2.1 के अंतर्गत 'आत्महत्या की प्रवृत्ति एवं उसकी रोकथाम' विषय पर आयोजित कार्यशाला में ये विचार व्यक्त किये।गुरप्रीत भाटिया ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए तनाव, अवसाद, चिंता-विकृति और आत्महत्या की स्थितियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कम है। हमें यह जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्हों...