नई दिल्ली, फरवरी 1 -- ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर ग्राहकों को जबरदस्त डील का फायदा दिया जा रहा है, जिसके चलते दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले आईफोन मॉडल iPhone 16 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर के चलते इस फोन को लॉन्च प्राइस से करीब 10 हजार रुपये सस्ते में ऑर्डर किया जा सकता है, जो बात इसे बेहतरीन वैल्यू डील बना देती है। आइए बताएं कि आपको सबसे बड़ा डिस्काउंट कैसे मिल सकता है। iPhone 16 में यूजर्स को ऐपल इंटेलिजेंस आधारित फीचर्स के अलावा डेडिकेटेड कैमरा बटन भी दिया गया है। इस फोन के कैमरा सेटअप को भी DSLR जैसी फोटोज क्लिक करने के लिए ट्यून किया गया है, साथ ही जूम क्षमता भी पहले से बेहतर है। पावरफुल इन-हाउस चिपसेट से परफॉर्मेंस को धाकड़ मिलती ही है, यह डिवाइस बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन भी ऑफर करता है। बी...