नई दिल्ली, फरवरी 5 -- राज्य सभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी का भाषण शुरू हो चुका है। इस दौरान विपक्ष के नेताओं की तरफ से जमकर नारेबाजी की जा रही है। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान जब राज्य सभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे अपनी सीट के खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे। उसी दौरान पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि खरगे जी की उम्र को देखते हुए उन्हें बैठकर नारेबाजी करने की अनुमति जी जाए। इसके बाद भी विपक्षी सांसदों ने लगातार 'तानाशाही नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाना जारी रखा। इसके बाद पीएम के भाषण को छोड़कर ही विपक्षी सांसदों सदन के वॉकआउट कर दिया। इससे पहले विपक्ष के जोरदार हंगामे के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में पिछले सालों में हम तीव्र गति से विकास कर रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज का हर वर्ग ब...