लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तहत योग सभागार में अवसाद के प्रबंधन में योग की भूमिका पर सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता राज्य आयुर्वेदिक अस्पताल फरीदीनगर के योग प्रशिक्षक डॉ. बृजेन्द्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने बताया कि भुजंगासन, भद्रासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी और उज्जायी प्राणायाम तनाव के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं। व्यक्ति की जीवनशैली, आहार, विहार तथा शारीरिक कार्यशैली भी उसके जीवन में तनाव के स्तर को प्रभावित करते हैं। डॉ. सिंह ने अवसाद प्रबंधन में योग की भूमिका का वैज्ञानिक तथा सामाजिक महत्व बताया। संकाय समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि तनाव व अवसाद के प्रबंधन में यौगिक जीवन शैली का अनुसरण ही एक सुलभ विकल्प है। विश्व स्वास्थ्य संगठन 2023 की रिपोर्ट के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.