प्रमुख संवाददाता, मई 10 -- लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर में बनने जा रही ब्रह्मोस नेक्स्ट जेन की होगी। इसकी वर्तमान ब्रह्मोस से कहीं ज्यादा क्षमता होगी। साथ ही दुनिया के सबसे घातक मिसाइल में शीर्ष पर होगी। डिफेंस कॉरिडोर सरोजनीनगर में ब्रह्मोस मिसाइल की फैक्टरी तैयार है। 11 तारीख को इसका उद्घाटन होना है। पाकिस्तान से तनाव बढ़ने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फिलहाल दौरा रद्द कर दिया है। वर्चुअल तौर पर नई दिल्ली से फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे। शुरुआती ब्रह्मोस की रेंज 290 किमी थी। 2017 में 490 किमी रेंज का परीक्षण किया गया। सैन्य सूत्रों के अनुसार इसका अगला संस्करण 1500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम होगा। 4321 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दूरी तय करने की क्षमता होगी। सुखोई 30 एमकेआई के अलावा तेजस एमके 1 ए और राफेल में लैस किया ...