सीवान, मार्च 9 -- सीवान। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सक व अधिवक्ता को सम्मानित किया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. रीता सिंहा व न्यायिक कार्य में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए अधिवक्ता संगीता सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला एवं सत्र न्यायधीश ने महिलाओं को उत्प्रेरित करते हुए बताया की सृष्टि की जननी से लेकर लालन-पालन करते हुए दुनिया को चलाने व सुसज्जित करने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाएं घर से लेकर संसार को चलाने व संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। महिलाएं किसी की बेटी, किसी की बहन, किसी की भतीजी, पत्नी, मां, दादी व नानी होती है। यानी एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.