गोपालगंज, जनवरी 5 -- दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से करीब एक महीने पहले रवाना हुआ था। जो अब बिहार के गोपालगंज पहुंचा हुआ है। इस दौरान पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा दिखा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के नारे गूंजे। इस दौरान जेसीबी से शिवलिंग पर फूलों की बारिश की गई। वहीं शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूध से जलाभिषेक किया गया। इस दौरान नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पटना महावीर मंदिर के सचिव सायन कुणाल सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहे। अयोध्या से भी संतों की टोली गोपालगंज पहुंची है। जिन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। मंत्री अशोक चौधरी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि पूर्वी चंपारण में महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा निर्मित किए जा रहे विराट ...