संभल, फरवरी 17 -- श्रीदिगंबर जैन सभा के तत्वावधान में तीर्थंकर 1008 भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक दिवस फागुन वदी चतुर्थी को मोक्ष कल्याणक दिवस के रूप में मनाया गया। विधि-विधान से अष्ट द्रव्यों के साथ पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया गया। रविवार को मोहल्ला गोलागंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस भक्तिभाव से मनाया गया। भगवान का पांडुक शिला पर अभिषेक एवं शांति धारा कर विधि-विधान से भगवान के मोक्ष कल्याणक, देव शास्त्र गुरु, चौबीसों तीर्थंकर, निर्वाण क्षेत्र आदि की पूजन कर निर्वाण कांड का पाठ कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। सभा के महामंत्री संभव जैन ने कहा कि पद्मप्रभु भगवान ने सबको अहिंसा, संयम और सात्विकता का संदेश दिया है। हम सभी मिलकर प्राचीन भारतीय संस्कृति का विस्तार दुनिया के कल्याण के लिए करें तथा भगवान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.