नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दुनिया के अमीरो की लिस्ट में अंबानी अब एक पायदान और लुढ़क कर 19वें पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी टॉप 20 से बाहर 74.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 21वें स्थान पर हैं। दोनों भारतीय अरबपतियों के शेयरों में सोमवार को आई गिरावट से झटका लगा है। दूसरी ओर दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में सात की संपत्ति में भारी सेंध लग गई। सबसे अधिक नुकसान ओरेकल के लैरी एलिसन को हुआ। उनकी संपत्ति एक ही दिन में 14.9 अरब डॉलर कम हो गई। इसके बाद एलन मस्क को 8.66 अरब डॉलर का झटका लगा। दौलत गंवाने में मुकेश अंबानी भी शामिल रहे। उनकी संपत्ति 2.43 अरब डॉलर घटकर अब 96.5 अरब डॉलर रह गई है।टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति में प्रमुख बदलाव और उनके कारण 1. एलन मस्क नेटवर्थ में गिरावट के बावजूद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उ...