देहरादून, अप्रैल 29 -- इंफोसिस ग्लोबल के पूर्व उपाध्यक्ष (सस्टेनेबिलिटी एवं डिजाइन बिजनेस) डॉ. कोरी ग्लिकमैन ने कहा की भारत को प्रकृति पर आधारित इंजीनियरिंग में जोर देने की आवश्यकता है। डॉ. ग्लिकमैन कोरी मंगलवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में एआई और सस्टेनेबिलिटी के प्रभावों पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एआई आधुनिक दुनिया की जटिल समस्याओं जैसे कि जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा प्रबंधन, स्मार्ट व ग्रीनसिटी प्लानिंग के समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रदूषण से निदान के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश ने किया। कार्यक्रम में एचओडी डॉ. रूपिंदर कौर, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. अनुपम सिंह के साथ डॉ. शिप्रा जोशी, डॉ. विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.