नई दिल्ली, मार्च 25 -- अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मुश्किल कैच लपकने के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि अगर उनके पास दुनिया का सारा पैसा होता तो वह क्रिकेटर के बजाय पायलट बनना पसंद करते। फिलिप्स को उड़ान भरना जुनून की हद तक पसंद है और जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की तरफ से खेल रहे इस ऑलराउंडर ने पीटीआई से कहा, ''यह मेरा बहुत बड़ा जुनून है। अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता, तो ईमानदारी से कहूं तो शायद मैं एक पायलट बन गया होता। मुझे हवा में तैरना पसंद है।'' यह भी पढ़ें- भारत से कौन-सी 'दुश्मनी' निकाल रहे फिलिप्स? अब उड़ते हुए गिल का तोड़ा दिल दक्षिण अफ्रीका में जन्मा यह 28 वर्षीय क्रिकेटर न्यूजीलै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.