नई दिल्ली, जून 16 -- सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया। फोर्ब्स की शीर्ष अरबपतियों की सूची 2025 के मुताबिक, 80 वर्षीय लैरी की कुल संपत्ति 258.8 अरब डॉलर है। उनसे आगे अब सिर्फ टेस्ला के मालिक एलन मस्क (कुल संपत्ति 410.8 अरब डॉलर) हैं।एक महीने में नीचे आए जुकरबर्ग सूची में एलिसन से पिछड़ कर तीसरे पर पहुंच गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति 235.7 अरब डॉलर है। इससे पहले अप्रैल में वह दूसरे नंबर पर थे। वहीं बेजोस भी 226.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे पायदान पर आ गए हैं। शेयर में उछाल का फायदा 12 जून 2025 को ओरेकल के शेयरों में 13% की तेज़ी आई, जिससे सिर्फ एक दिन में एलिसन की संपत्ति में 26 अरब डॉलर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.