नई दिल्ली, जनवरी 6 -- किआ भले ही भारतीय बाजार में 5वीं और 6वीं पोजीशन पर बनी हुई हो, लेकिन ग्लोबल मार्केट में उसका अलग स्वैग देखने को मिल रहा है। दरअसल, कंपनी ने 2025 कैलेंडर ईयर को अपने इतिहास की सबसे बड़ी ग्लोबल सेल्स के साथ खत्म किया है। कंपनी ने पिछले साल दुनिया भर में 3,135,803 गाड़ियां डिलीवर कीं, जो सालाना बिक्री के लिए एक नया बेंचमार्क भी है। अनिश्चित ग्लोबल ऑटोमोटिव माहौल के बावजूद 2024 की इसी अवधि की तुलना में कंपनी ने 2% की ग्रोथ दर्ज की।25.84 लाख गाड़ियां बेच डालीं इस परफॉर्मेंस का एक बड़ा हिस्सा साउथ कोरिया के बाहर के बाजारों से आया, जहां किआ ने साल के दौरान 2,584,238 गाड़ियां बेचीं। इसमें सालाना आधार पर 2% की बढ़ोतरी हुई। कोरिया में घरेलू मांग भी स्थिर रही, बिक्री 545,776 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल से 1% ज्यादा है। हा...