नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दुनियाभर में ईसाइयों की वैश्विक आबादी कम होती जा रही है। यह खुलासा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में हुआ है। प्यू टेम्पलटन ग्लोबल रिलिजियस फ्यूचर्स प्रोजेक्ट की नई रिपोर्ट के मुताबिक ईसाई धर्म अब भी दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन इसकी वैश्विक हिस्सेदारी घट रही है। रिपोर्ट में एक और दिलचस्प खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ईसाई धर्म का केंद्र यूरोप और अमेरिका से हटकर उप सहारा अफ्रीका की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट 201 देशों और क्षेत्रों में 2,700 से अधिक जनगणनाओं और सर्वे पर आधारित है। रिपोर्ट के आंकड़ों की बात करें तो 2020 तक दुनिया में लगभग 2.3 अरब लोग, यानी 28.8 प्रतिशत आबादी, खुद को ईसाई मानते थे। इससे पहले 2010 से 2020 के बीच ईसाइयों की संख्या 2.1 अरब से बढ़कर 2.3 अरब हुई, यानी 6 प्रतिशत वृद्धि हुई। हालांकि इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.