नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- इससे उसका व्यापार अधिशेष 1 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा भारत और दूसरे देशों पर दबाव बढ़ रहा एन माधवन नई दिल्ली। अमेरिका के भारी टैरिफ के बावजूद चीन का निर्यात बढ़ रहा है। 2025 के पहले 11 महीनों में चीन का व्यापार अधिशेष 1 ट्रिलियन से अधिक हो गया। पहली बार है कि चीन का निर्यात इस आंकड़े तक पहुंचा है। दरअसल चीन की फैक्ट्रियां दुनिया के बाजारों में बहुत सस्ते सामान भर रही हैं, जिससे उनका ट्रेड सरप्लस एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया। इससे भारत और दूसरी अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। निर्यात 5.7 फीसदी बढ़ा 2025 के पहले 11 महीनों में चीन का निर्यात 5.7 फीसदी बढ़ा है। अमेरिका के औसतन 47.5 फीसदी टैरिफ के बावजूद चीन के निर्यात में वृद्धि हुई है। हालांकि अमेरिका को चीनी निर्यात 18 फीसदी कम हुआ है। लेकिन चीनी मैन्युफैक्चरर्...