चम्पावत, फरवरी 21 -- चम्पावत के दुधौरी आंगनबाड़ी केंद्र में सामूहिक गोद भराई कार्यक्रम हुआ। जिसमें 30 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला आर्य के नेतृत्व में दुधौरी, ह्यूला, लड़ाबोरा, सेरा आदि केंद्र की महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं को केंद्र से मिलने वाली सुविधा के बारे में बताया। पोषित आहार लेने, नवजात शिशु की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। यहां प्रधान आशा आर्या, उमा आर्य, रेखा देवी, रेखा बिष्ट, गीता देवी, रितु, कंचन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...