सीतापुर, मई 23 -- तंबौर, संवाददाता। बेहटा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों में दुधारू पशुओं को गला घोंटू का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने दो टीमें लगाई हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अब तक करीब पांच हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। बाढ़ क्षेत्र के पशुओं का टीकाकरण होने के बाद शेष इलाकों में टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। बेहटा ब्लॉक के कई गांव से होकर शारदा नदी बहती है। हर वर्ष बारिश के मौसम में बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे हजारों लोग प्रभावित होते हैं। इन गांवों में हर वर्ष गला घोंटू रोग का प्रकोप होता है। जिससे पशु प्रभावित होते हैं। पशु धन प्रसार अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि बेहटा ब्लॉक के मुसियाना, रतौली, ननूही, क्योटाना, बुधवा, राय मरोड, खाना मरोड़, अकबरपुर में टीकाकरण किया जा चुका है।

हिंदी हि...