लखीमपुरखीरी, नवम्बर 8 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी को पहुंचे सैलानियों को दुधवा व किशनपुर में सैलानियों को जमकर बाघ की साइटिंग हो रही है। सत्र के शुभारंभ के बाद से लगातार सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं। बता दें कि एक नवम्बर से सैलानियों के लिए दुधवा के द्वार खोल दिए गए थे। दूसरे ही दिन लखनऊ व दिल्ली से पहुंचे सैलानियों को किशनपुर व दुधवा में बाघ के दीदार हुए थे। किशनपुर पहुंचे सैलानियों को बाघ दिखाई दे रहा है। शनिवार को एक बार फिर सैलानियों को बाघ दिखाई दिया। बाघ को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। सभी लोगों ने बाघ दिखने के नजारे को अपने कैमरों में कैद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.