लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व के गैंडा पुनर्वास केंद्र 2 में घायल गैंडा शिशु को बचाया नहीं जा सका। इलाज के बाद भी उसकी हालत बिगड़ गई और रविवार को उसकी मौत हो गई। आशंका है कि किसी बड़े गैंडे या बाघ जैसे वन्यजीव के हमले में वह घायल हुआ था। दुधवा टाइगर रिजर्व के गैंडा पुनर्वास केंद्र 2 में 22 जनवरी को एक गैंडा शिशु को वन विभाग की टीम ने घायल अवस्था में पाया था। यह गैंडा शिशु मादा गैंडा कल्पना की संतान था। बेलरायां रेंज के रेंजर की सूचना पर इस गैंडा शिशु को विभाग ने लोकेट किया और उसे ट्रैंकुलाइज कर इलाज शुरू किया। उसके मुंह पर चोट के निशान पाए गए थे। इलाज के तुरंत बाद उसकी सेहत में कुछ सुधार लगा। पर गैंडा शिशु की निगरानी जारी रही। रविवार को घायल गैंडा शिशु की मौत हो गई। दुधवा के निदेशक डॉ. एच राजामोहन ने गैंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.