लखीमपुर खीरी, फरवरी 27 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में गिद्धों की संख्या बढ़ गई है। इस साल गिनती में दुधवा में 378 गिद्ध मिले हैं। पिछली बार सिर्फ 272 गिद्ध ही मिले थे। हालांकि बीते सालों के मुकाबले गिद्धों की 2 प्रजातियां इस बार नहीं मिली हैं। वन विभाग के अधिकारी खुश हैं कि विलुप्त होते-होते गिद्धों ने दुधवा में घर बना लिया है और अब उनका कुनबा लगातार बढ़ रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व में गिद्धों की संख्या बढ़ने का कारण यहां के इको-सिस्टम को माना जा रहा है। फरवरी में तीन दिनों तक गिद्धों की गणना का विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए कई टीमें कैमरा, दूरबीन के साथ लगाई गईं। इन टीमों ने दुधवा की सभी 20 रेंजों में गिद्धों की न सिर्फ गिनती की, बल्कि उनकी प्रजातियों का अध्ययन भी किया। इस अध्ययन से सामने आया है कि इस बार दुधवा में गिद्धों का कुनबा बढ़ गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.