देहरादून, फरवरी 20 -- ऋषिकेश। डोईवाला में दुधली-देहरादून रोड चौड़ीकरण का कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। कार्य की सुस्त रफ्तार और विभागों के बीच आपसी समन्वय की कमी के कारण स्थानीय जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान पेयजल निगम की लाइनें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मरम्मत न होने के कारण ग्रामीण गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सड़क चौड़ीकरण शुरू होने के बावजूद विद्युत विभाग ने अभी तक बिजली के पोल शिफ्ट नहीं किए हैं। ये पोल अब सड़क के बीचों-बीच या बेहद खतरनाक स्थिति में आ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.