हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। वृक्ष रक्षा बंधन की एक अलग कहानी टाटीझरिया के दूधमटिया में देखने को मिली। दुधमटिया वृक्ष रक्षाबंधन-सह-पर्यावरण मेला के रूप में चर्चित इस उत्सव में इस वर्ष भी लोगों का भारी भीड़ उमड़ा। इस अवसर पर ग्रामीणों का उत्साह देखते बन रहा था। इस मेले के मुख्य सूत्रधार, अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी महादेव महतो जी के जज़्बे को आज पूरा क्षेत्र सलाम कर रहा है। 7 अक्तूबर 1995 को महादेव महतोजी ने दूधमटिया जंगल में सुआ वृक्षों में डोर बांधकर वृक्ष बचाने और पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत की थी। उनका यह सकारात्मक प्रयास न केवल सफल रहा बल्कि आज यह एक भव्य लोकउत्सव का रूप धारण कर चुका है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल और वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण समिति बेरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.