मुंगेर, जनवरी 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला जन सम्पर्क कार्यालय, मुंगेर द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 7 जनवरी को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत, डीएम निखिल धनराज द्वारा दुधपनिया गांव (हवेली खड़गपुर प्रखंड) का भ्रमण किया गया था। भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के आलोक में गुरुवार 8 जनवरी को गांव में स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 44 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 32 लाभार्थियों का ब्लड सैंपल लिया गया तथा 32 लोगों की शुगर जांच की गई। वहीं, स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 43 लोगों का आयुष्मान कार्ड भी मौके पर ही बनाया गया। प्रशासन द्वारा बताया गया कि, यह शिविर आज शुक्रवार 9 जनवरी को भी आयोजित किया जाएगा, ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.