कुशीनगर, फरवरी 14 -- कुशीनगर। शिव पार्वती मंदिर दुदही गोला बाजार छठ घाट पोखरा प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव बारात, नगर भ्रमण, गंगा आरती एवं शिव विवाह आदि से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिव बारात में हाथी-घोड़े, फरवाई नृत्य, झांकी आदि के साथ ही सुंदर भजन कीर्तन का आयोजन होगा। शिव पार्वती मंदिर समिति इस बार महाशिवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। इस बार कई तरह के विविध कार्यक्रम होंगे। आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उनके जलपान, ठहरने तथा सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। व्यवस्था में जुटे मन्दिर समिति के अध्यक्ष केशव जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय मद्धेशिया, महामंत्री एवं सभासद प्रतिनिधि राजन जायसवाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप मद्धेशिया, उज्जवल ...