जौनपुर, जून 28 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी एक चौकीदार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। उपचार के दौरान 53 वर्षीय चौकीदार की मौत हो गयी। ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार की भोर में मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बरफा देवी का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इमामपुर गांव निवासी फिरतू उर्फ खुदरू गौतम बुधवार की देर शाम किसी घरेलू काम को लेकर इमामपुर बाजार से गौसपुर की तरफ पैदल जा रहे थे। इस दौरान बाईक से जोरदार धक्का लग गया। जिसमें आसपास के लोग उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने सिर में अतिगम्भीर चोट लगने की वजह से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.