बागेश्वर, मार्च 13 -- धरमघर, संवाददाता दुग-नाकुरी क्षेत्र में इन दिनों बिजली संकट गहरा गया है। बुधवार की शाम तीन बजे पचार गांव व आसपास की बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग को समय पर दे दी, लेकिन विभाग ने सुध नहीं ली। पचार गांव के लोगों ने अंधेरे में रात में होली गायन किया। दूसरे दिन सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। होली उल्लास का पर्व है, लेकिन बिजली बिभाग की उदासीनता से लोगों का रंग फीका जरूर हो रहा हे। तहसील के पचार, महोली, किड़ई आदि गांव में बुधवार की शाम तीन बजे बिजली गुल हो गई। अन्य गांवों में तो समय पर बिजली आ गई, लेकिन पचार गांव में बिजली रातभर नहीं आई। पचार के खाइन वार्ड के लोगों ने अंधेरे में रात 11 बजे तक होली गायन कार्यक्रम किया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को समय पर इसकी जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.