समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय- सिंघियाघाट मुख्य पथ एसएच 88 पर तरुणिया व कल्याणपुर कोल्ड स्टोरेज के बीच दुग्ध डेयरी के पिकअप व ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए दलसिंहसराय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि में तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। जोर की बिजली गरज रही थी उसी समय नंद डेयरी के अनमोल प्रोडक्ट की पिकअप वाहन दलसिंहसराय की ओर से आ रही थी वहीं सिंघियाघाट से दलसिंहसराय की ओर जा रही ट्रक के बीच तरुनिया चौक व कल्याणपुर कोल्ड स्टोरेज के बीच बालू गिट्टी के डिपो के निकट आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप को काफी क्षति हुई है। तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.