हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने छह समितियों के दुग्ध उत्पादकों को 5.11 लाख की धनराशि बोनस के रूप में बांटी। पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा दुग्ध उत्पादन कर पलायन को भी रोका जा सकता है। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि जंगलियागांव क्षेत्र में दुग्ध समिति बनाने का प्रस्ताव है, जिसमें डेयरी भवन का निर्माण किया जाएगा। यहां जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, बिना आर्य, उमेश पलडिया, लक्ष्मण गंगोला, अजय जंतवाल, महेंद्र पडियार, मुन्नी देवी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...