हरदोई, जनवरी 10 -- सुरसा। सनातन संस्कृति की अमिट आस्था के प्रतीक श्री सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक सहस्र वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आहूत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत शनिवार को क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सुरसा विकास खण्ड स्थित सिद्धपीठ श्री बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर जगतपुरवा में भगवान शिवशंकर महादेव का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सहयोगियों के साथ देश, प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा सर्वजन कल्याण की कामना की। पूजन-अर्चन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। कार्यक्रम में विधानसभा प्रवासी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित सहित सत्यपाल सिंह, श्रवण दीक्षित, अजीत सिंह, अनिल सिंह, गौरव ठाकुर, मनीष वर्मा, रजनीश वर्मा, नीरज कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.