आदित्यपुर, मार्च 18 -- गम्हरिया।गम्हारिया थाना अंतर्गत दुग्धा में पेड़ से लटका एक शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 22 वर्षीय आकाश तांती के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि आकाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था। वह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। कुछ दिनों से किसी और लड़की से वह फोन पर बात करता था। आकाश की पत्नी ने उसे ऐसा करने से मना किया पर वह नही माना। आज वह फोन पर उसी लड़की से झगड़ा करते हुए घर से निकला फिर वापस नही आया। पुलिस ने परिजनों को उसका शव पेड़ से लटका पाए जाने की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...