बोकारो, फरवरी 8 -- दामोदा, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घायल युवक प्रदीप हेम्ब्रम की इलाज के दौरान रिम्स रांची में 8 फरवरी की अहले सुबह मौत हो गयी। मौत की खबर दुग्दा प्रेमनगर पहाड़ी में पहुंचते ही शोक पसर गया। बीते 4 फरवरी को रटारी-चंन्द्रपुरा सड़क के पम्मी फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप प्रदीप बाइक से असंतुलित होकर गिर गया था। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। चन्द्रपुरा पुलिस व स्थानीय जनों ने तत्काल डीवीसी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बीजीएच रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया था। जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय, भाजपा नेता कमलेश दशौंधी व पंसस ललित लहरे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदीप होनहार युवक था। उउसके असामयिक निधन होने से समाज और उनके परिजनों की अपूरणीय क्ष...