बोकारो, फरवरी 22 -- दामोदा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में जिला अंधापन नियंत्रण समिति और हाजी एआर मेमोरियल नेत्र अस्पताल कथारा द्वारा रविवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुखिया रेणु देवी ने किया। दुगदा पश्चिमी पंचायत के आस-पास के 30 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 10 में मोतियाबिंद का लक्षण पाए गए। सभी को ऑपरेशन के लिए हाजी एआर मेमोरियल नेत्र अस्पताल कथारा भेजा गया। यहां सभी का ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाएगा। मुखिया रेणु देवी ने कहा कि समिति का यह पुण्य कार्य है। नेत्र मानव शरीर का अमूल्य रत्न है। नेत्र के बिना शरीर बेकार है। नेत्र अस्पताल कथारा ने नेत्र ऑपरेशन शिविर लगाकर गरीब असहायों को रोशनी देने का काम किया है। शिविर में डॉ आरोफिल, राजेश कुमार, एम आलम आदि मौजूद थे। 12. दुगदा मे...