सहारनपुर, जनवरी 9 -- देवबंद ब्लॉक की पंचायत दुगचाड़ी के मजरा मलकपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रिकॉर्ड की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में बीडीओ अमित नारंग और मनरेगा लोकपाल राकेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और कई का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान बीडीओ अमित नारंग ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। वहीं मनरेगा लोकपाल राकेश चौधरी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंट...