धनबाद, फरवरी 5 -- कतरास। भंडारीडीह कतरास स्थित दुखहरण बाबा मंदिर समिति की ओर से 6 से 12 फरवरी तक श्रीश्री विष्णु महायज्ञ सह संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमेटी के छोटू पासवान ने दी। छोटू पासवान ने बताया कि 6 फरवरी को सुबह 8 बजे दुखहरण बाबा मंदिर से कतरी नदी तक भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कतरी नदी में विधिवत जल भरकर श्रद्धालु पुनः दुखहरण बाबा मंदिर पहुंचेंगे। इसी दिन संध्या 4 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। वाराणसी काशी से पधारे साहित्य आचार्य पंडित महेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। 13 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में छोटू पासवान, वीरेंद्र सिंह, उमेश पासवान, सुरेश पा...