बुलंदशहर, मई 31 -- औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर कार सीमेंट के पोल से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के दौरान मौके पर खड़े स्कूटी सवार युवक को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जोखाबाद चौकी प्रभारी मेजर सिंह विर्क ने बताया कि शनिवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर ओरिएंट बेल फ्लाईओवर पर टायर फटने के कारण धीमी गति से जा रहे सीमेंट के पोल से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक कार पीछे से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.