बिजनौर, दिसम्बर 6 -- बिजनौर। नहटौर के ग्राम चक गोवर्धन में ढाई वर्षीय बच्चे के गले में टॉफी फंसने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। ग्राम चक गोवर्धन निवासी शमशाद अहमद का ढाई वर्षीय बेटा सैफे शनिवार को टॉफी खा रहा था। इस दौरान टॉफी उसके गले में फंस गई। इससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन बच्चे को तुरंत सीएचसी नहटौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष आर्य ने बताया कि संभवतः टॉफी सांस की नली में फंसने के कारण बच्चे की मौत हुई है। अस्पताल आने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्चे का पिता शमशाद फेरी लगाकर गांवों में दाल बेचने का काम करते हैं। गोहावार से कुछ समय पहले ही ग्राम चक गोवर्धन रहने आ थे। बच्चे की मौत से परिजनों मे...