सुल्तानपुर, नवम्बर 6 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ शिवालय पर सुभासपा के प्रदेश सचिव उमेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में दुखदुरिया पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया है। महिलाओं ने विधि-विधान से अवसान माता की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक साथ बैठकर लाई, चना और गुड़ का सेवन किया। प्रदेश सचिव श्री तिवारी ने कहा कि पूजा परिवार की सुख-समृद्धि,लोगों की लंबी आयु और दुख-दरिद्रता से मुक्ति की कामना के लिए किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक समरसता का विकास होता है और आपस में भाईचारा बढ़ता है। वहीं कार्यक्रम में आपसपास क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल भी मौजूद रहा। मौके पर भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडे, शिव प्रकाश जायसवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.