सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- आशा मार्डन स्कूल की संस्थापक आशा जैन का शनिवार सुबह निधन हो गया। आशा जैन बड़ी मेहनत के साथ शिक्षा को ऊंचाइयों पर ले गई। उनका संकल्प था कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने स्कूल की स्थापना करने के लिए बच्चों को निशुल्क पढ़ाई भी कराई है। उनके निधन से शिक्षा जगत सहित तमाम जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजनों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर है। चंद्रनगर निवासी आशा जैन की अबोध अवस्था में ही पोलियो ने पैरों की ताकत छीन ली, लेकिन साथ ही उन्हें प्रदान कर दिया अथाह हौंसला। बैसाखियों के सहारे शिक्षा की ऊंचाइयां चढ़तीं गई और एमए, बीएड की डिग्री हासिल की। इसके बाद परिवार से मिली ताकत ने उन्हें शिक्षा के दान को प्रेरित किया। बुजुर्ग अवस्था में भी उनका एक ही संकल्प रहा है कि कोई बच्चा स्कूल जाने वंचित न रहे। अपने संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.