भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बरारी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास शुक्रवार की देर शाम एलआईसी कार्यालय के पीछे टोटो पलटने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा गौतम कुमार बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर स्थित हरिजन टोला का रहने वाला था। घटना के बाद परिजन जख्मी बच्चे को लेकर मायागंज पहुंचे। मृतक के पिता अनिल राम ने मायागंज स्थित अस्पताल में पुलिस को बताया कि टोटो पलटने से उनका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसको लेकर बच्चे का पोस्टमार्टम शुक्रवार की देर रात ही करा दिया गया। इसको लेकर बरारी थानेदार ने वरीय अधिकारी से आग्रह किया था। वरीय अधिकारी ने डीएम से आग्रह किया जिसके बाद विशेष अनुमति पर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, शुक्रवार की ही रात लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.