समस्तीपुर, फरवरी 1 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर पंचायत के सारी टोले मल्लीपुर वार्ड 15 निवासी स्वर्गीय मो. शकील के 55 वर्षीय पुत्र मो. हकीम की शुक्रवार जुमा की नमाज अदा करने के दौरान अचानक निधन हो गया। वे नमाज पढ़ने के लिए डैनीमन जामा मस्जिद गये थे। जहां नमाज पढ़ने के दौरान वे बेहोश होकर गिर गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें डॉक्टर के यहां ले जाया गया। देेखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन पर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, पंसस मो. गुलशेर राजा, पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार महतो, मुखिया तेजनारायण चौधरी, पूर्व सरपंच अब्दुल कलाम राजा, राजेश कुमार, मो. फुल हसन शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.